आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की तकनीक के इस समय में सुचना एवं संचार तकनीक के उपयोग के क्षेत्र में हुयी अद्भुत क्रांति के चलते आज भारत में ...
आपको यह जानकर ख़ुशी होगी की तकनीक के इस समय में सुचना एवं संचार तकनीक के उपयोग के क्षेत्र में हुयी अद्भुत क्रांति के चलते आज भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 35 करोड़ के पार पहुंच गयी है अभी हाल ही में बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘गूगल’ के अनुसार भारत में 35 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इनमें से 15.20 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग मोबाइल फ़ोन के माध्यम से करते हैं। हाल ही में गूगल और वाक्स फांउडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पत्रकारों की कार्यशाला में गूगल इंडिया के स्ट्रेटेजिस्ट सर्च क्वालिटी आशीष कल्सी ने यह बात कही कि , भारत में 35 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं तथा इनमें से 15.20 करोड़ मोबाइल फोन के जरिये इंटरनेट उपयोग करते हैं।
उनके अनुसार वर्ष 2017 तक भारत में 50 करोड़ लोग इंटरनेट के उपयोगकर्ता हो जायेंगे तथा इनमें से 40 करोड़ मोबाइल फोन के जरिये इंटरनेट इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने गूगल के विभिन्न टूल्स के बारे में उपस्थित पत्रकारों को विस्तार से बताया साथ ही पत्रकारों की जिज्ञासा का भी समाधान किया।
आपको बता दे कि भारत में आज गूगल पर 95 प्रतिशत अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है तथा शेष पांच प्रतिशत उपयोग में सभी भारतीय भाषाएं शामिल हैं। लेकिन इसके साथ ही भारतीय भाषाओं में सबसे अधिक उपयोग हिन्दी का हो रहा है और यह तेज गति से बढ़ता ही जा रहा है।उन्होने कहा की आज जिसके पास सामग्री है वह राजा है और गूगल सभी लोगों को समान अवसर देता है, बशर्ते उनकी सामग्री पुख्ता होनी चाहिये।
लेकिन साथ ही साथ दुःख का विषय यह है की जहा एक और हम तकनीक के साथ कदम मिलाकर बढ़ते हुए आधुनिक जीवन शैली को अपना रहे हैं , वही अपने नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। पढ़े लिखे होने पर भी अपने संस्कारो से दूर होते जा रहे हैं। अपनी सहनशक्ति को खोते जा रहे हैं , छोटी छोटी बातो पर आपस में झगड़ पड़ते हैं, धार्मिक मुद्दो को ज्वलनशील बना देते हैं जिसके कारन देश का माहौल ख़राब होता है जो की एक सोचनीय विषय है।
COMMENTS