दोस्तों सहारा मरुस्थल का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हाँ कर रहे हैं विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल "सहारा " की। यह मरुस्थल ...
दोस्तों सहारा मरुस्थल का नाम तो आपने सुना ही होगा। जी हाँ कर रहे हैं विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल "सहारा " की। यह मरुस्थल हज़ारो वर्ष पहले काफी हरा भरा था। जनवरी 2017 में "Journal Science Advances" में इस प्रकार का एक शोध प्रकशित हुआ है।
यह शोध कार्य एरिजोना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओ ने किया। इस शोध की टीम हेड एरिजोना यूनिवर्सिटी की Jessica Tierney ने अपने शोध के विश्लेषण के आधार यह बात कही है। उनका यह शोध सहारा मरुस्थल से लगभग 1300 किलोमीटर दूर समुद्री तलछट के अध्ययन पर आधारित है।
शोधकर्ताओ का कहना है की लगभग 5 से 11 हज़ार वर्ष पहले सहारा मरुस्थल वाले क्षेत्र एवं इसके आस पास वर्तमान समय की अपेक्षा दस गुनी वर्षा होती थी। हज़ारो वर्ष पहले सहारा मरुस्थल शिकार एवं पेड़ पौधों पर जीवन यापन करने वाले लोगो का राज्य था।
बाद में सूखे के कारण यहाँ से लोगो को पलायन करना पड़ा।
यह पोस्ट एक जानकारी मात्र है। इस रुचिकर शोध की अधिक जानकारी आप रेफरेन्स में दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
COMMENTS