वर्तमान में शायद ही कोई ऐसा इंटरनेट उपयोगकर्ता हो जो की गूगल सर्च इंजन का उपयोग न करता हो। लेकिन आपको बता दे की कुछ विशेष प्रकार की ...
वर्तमान में शायद ही कोई ऐसा इंटरनेट उपयोगकर्ता हो जो की गूगल सर्च इंजन का उपयोग न करता हो। लेकिन आपको बता दे की कुछ विशेष प्रकार की जानकारी सर्च करना आपको महंगा पड़ सकता है। जिनको सर्च करने से आप किसी मुसीबत में फस सकते हैं। ऐसे में हमे यह पता होना जरूरी है कि किन चीजों के बारे में हमे गूगल पर सर्च करना नुकसानदायक हो सकता हो सकता है।
गूगल पर कभी भी संदिग्ध एवं सनदेह जनक चीज़े सर्च न करें। ऐसा इसलिए क्यों कि साइबर पुलिस अक्सर ऐसे लोगो पर नज़र रखती है। यह सत्य है की जब हम इंटरनेट प्रयोग करते हैं तो हम खुद को चाहकर भी छिपा नहीं सकते। अगर आप कोई संदिग्ध वेब साइट या वेब पेज सर्च करते हैं या उस पर उपलब्ध जानकारी का प्रयोग करते हैं तो आप किसी क़ानूनी मसले में फस सकते हैं या यूँ कहे कि ऐसा करने पर खुद को किसी मुसीबत में फस्ने आमंत्रित कर रहे हैं।
वर्तमान समय में "गूगल सर्च इंजन " सबसे एडवांस एवं सबसे अधिक प्रयोग किये जाना वाला सर्च इंजन है जो कि ऐसी तकनीकों से लैस है कि वह आपकी सर्च के अनुसार आपकी पहचान बता सकता है। यकीन मानिए कि गूगल के पास आपकी सारी सर्च का डाटाबेस उपलब्ध होता है। ऐसे में कई बार अक्सर प्राइवेट जानकारी लीक होने का खतरा बन रहता है।
एक शोध के मुताबिक यहाँ पता चला है की अक्सर जब हम गूगल पर किसी मेडिसिन या बिमारी के बारे में सर्च करते हैं तो यह डेटा किसी थर्ड पार्टी को कर दिया जाता है। ऐसा करने पर उस बिमारी से'सम्बंधित विज्ञापन आपको दिखाये जाते हैं इसके बाद यह जानकरी क्रिमिनल वेब साइट को भी भेजी जाती है यह प्रिक्रिया अक्सर साइबर वर्ल्ड में मेडिकल फ्रॉड के नाम से जानी जाती है।
COMMENTS