अभी हाल में विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा " Global Tuberculosis Report 2015 " को जारी किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठ...
अभी हाल में विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा "Global Tuberculosis Report 2015 " को जारी किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014 में टी.बी . की बीमारी के कारण 15 लाख लोगो की मृत्यु हुयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 2014 भारत, इंडोनेशिया और चीन में टीबी के सबसे ज्यादा मामले सामने आए जो कि क्रमश: 23 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 10 प्रतिशत हैं। पिछले साल नाइजीरिया, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में भी टीबी के मामलों की संख्या ज्यादा रही है। हमारे देश यानी की भारत में गत वर्ष टी.बी. के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत और नाइजीरिया में टीबी से होने वाली मौतें वैश्विक तौर पर इस बीमारी से होने वाली मौतों का एक तिहाई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के Global TB Programme के निर्देशक Dr Mario Raviglione के अनुसार सन 2000 से अब तक प्रत्येक वर्ष टी.बी से मरने वाले लोगो की संख्या में 1.5 % की गिरावट आई है। लेकिन उन्होने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की की जहा एक ओर वर्तमान समय में हर प्रकार की दवाये एवं बेहतर उपचार भी उपलब्ध है फिर भी हर दिन 4400 लोग टी. बी के कारण अपनी जाने गवा रहे हैं। इसलिए अभी इस हेतु हमे और अधिक प्रयास करने की जरूरत है ताकि टी.बी से होने वाली मौतों पर काबू पाया जा सके।
इस रिपोर्ट की अधिक जानकारी के लिए आप रिफरेन्स में दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
COMMENTS