घर में सांप निकल आए, तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन पूर्वी लंदन में एक महिला को रेंगने वाले इस जंतु का साथ इतना पसंद है क...

घर में सांप निकल आए, तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन पूर्वी लंदन में एक महिला को रेंगने वाले इस जंतु का साथ इतना पसंद है कि उन्होंने अपने घर में एक, दो नहीं बल्कि 45 सांप पाल रखे हैं।
60 वर्षीय स्यू कोलमैन अपनी उम्र की अन्य औरतों से जरा हटकर हैं। एक ऐसी उम्र में जबकि महिलाएं नाती पोतों के साथ खेलने, बागवानी या घर के एक कोने में बैठकर स्वेटर बुनना पसंद करती हैं, स्यू का ज्यादा समय अपने दोस्तों यानी सांपों के साथ गुजरता है।
वह लेटनस्टोन स्थित अपने घर में सांपों के साथ पूरा दिन खेलती या बैले डांस करती रहती हैं। इन्हें देखकर उनके पड़ोसियों का भी अच्छा खासा मनोरंजन होता है। स्यू को रेंगने वाले अपने इन साथियों से बेहद लगाव है।
वह कहती हैं, मैं इनसे बहुत प्यार करती हूं। अगर आप इनकी ढंग से देखभाल करो तो ये लंबे समय तक आपका साथ देते हैं। पिछले 17 सालों से उन्होंने अपने घर को चिडि़याघर बना रखा है। उनके पास सांपों का अच्छा खासा संग्रह है, जिनमें कई भिन्न प्रजाति के सांप शामिल हैं। स्यू ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दस फीट लंबा एल्बिनो अजगर खरीदा है।
COMMENTS